{"_id":"6a82adbe3a928cae630e44ab","slug":"ujjain-nag-panchami-13-fall-ill-multiple-injured-in-stampede-like-situation-at-nagchandreshwar-temple-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: महाकाल परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ से छह घायल, हरसिद्धि मंदिर में भी 13 की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: महाकाल परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ से छह घायल, हरसिद्धि मंदिर में भी 13 की तबीयत बिगड़ी
Mon, 17 Aug 2026 12:14 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:14 PM IST
सार
उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ में छह श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से करीब 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ से छह श्रद्धालु घायल हुए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन के लिए लगी कतार में करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। नीलकंठ द्वार के पास हुई भगदड़ में करीब छह श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। घायलों और बीमार श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
कई श्रद्धालु घायल, चरक अस्पताल भी ले जाया गया
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया। घायलों में हिंदूबाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, सागर पुत्र मनीष उम्र 19 वर्ष निवासी किशनपुरा उज्जैन, लक्ष्मीबाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, अनसूया और उनकी मां ममता दोनों निवासी गंजबासौदा, हरिश्चंद्र निवासी ग्राम सिलवासा, वापी गुजरात, सोनम उम्र 18 वर्ष निवासी ग्वालियर, सुजीत कुमार निवासी दरभंगा बिहार, खुशी निवासी ग्वालियर तथा तुलसी और उनकी मां रेखाबाई दोनों निवासी वलसाड गुजरात शामिल हैं।
बैरिकेड्स से टकराने से श्रद्धालु के पैरों में गंभीर चोट
भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान बैरिकेड्स से टकराने के कारण हरिश्चंद्र के पैरों में गंभीर चोट आई है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार किया गया। भीड़ के दबाव और अफरा-तफरी के चलते कुछ समय के लिए दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अमले ने स्थिति को संभाला। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करने के प्रयास किए गए। फिलहाल दर्शन व्यवस्था सुचारू बताई जा रही है। प्रशासन और सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।
ग्वालियर से आए श्रद्धालु ने बताया धक्का-मुक्की के कारण बिगड़ी तबीयत
ग्वालियर से भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने आए सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि 'मैं अपनी भतीजी सोनम राणा के साथ उज्जैन आया था। यहां भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए रात से ही लाइन में लगा था, लेकिन मंदिर की व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं। यहां वीआईपी श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा रहे थे और आम श्रद्धालुओं को बार-बार रोका जा रहा था। यही कारण है कि जब अचानक भक्तों को छोड़ा गया तो कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की के हालात बन गए। लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत इस धक्का-मुक्की के कारण खराब हो गई। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और हमें अस्पताल भिजवाया।'
नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बनी भगदड़ जैसे स्थिति
अस्पताल में भर्ती एक श्रद्धालु की मां मीनू ने बताया कि यह घटना हरसिद्धि चौराहे पर हुई। जब वह नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था, तभी वह बैरिकेड के नीचे आ गया। वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। किसी ने उसकी मदद नहीं की। सिर्फ एक व्यक्ति उसे उठाकर यहां लेकर आया।