फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime: Old man murder case 3 arrested including woman aurangabad bihar police investigation

Bihar: अंधविश्वास और अवैध संबंध में वृद्ध की हत्या, 72 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; महिला समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 04:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 04:15 PM IST
सार

औरंगाबाद में वृद्ध की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने अंधविश्वास और अवैध संबंध को हत्या की वजह बताते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Old man murder case 3 arrested including woman aurangabad bihar police investigation
पुलिस के गिरफ्त में अभियुक्त

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र में वृद्ध की हत्या के मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अंधविश्वास और अवैध संबंध के कारण वृद्ध की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अशोक कुमार दास ने मंगलवार दोपहर बताया कि 14 अगस्त को बंदेया थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि साव बिगहा नहर के किनारे एक वृद्ध व्यक्ति का गला कटा शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

मृतक की पहचान अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के पांचकेसर गांव निवासी जनेश्वर बिंद के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने गठित की थी एसआईटी
मामले में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत बंदेया थाना में कांड संख्या 93/26 दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।

पहले एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार
एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर एक संदिग्ध लालकेश्वर रविदास को गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के केरा गांव से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के दालान से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार (हसुली) बरामद किया।

पूछताछ में सामने आया हत्या का राज
पुलिस के अनुसार, लालकेश्वर रविदास ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने अपने दो साथियों रामाशीष दास और एक महिला के साथ मिलकर वृद्ध की हत्या की थी। घटना के दौरान रामाशीष दास ने मृतक के हाथ-पैर पकड़े थे, जबकि लालकेश्वर ने हसुली से उसका गला रेत दिया।

ये भी पढ़ें- बिहार: IPS अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी, कई जिलों के SP बदले; हटाए गए सीवान एसपी पूरन झा

महिला समेत दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
लालकेश्वर से मिली जानकारी के आधार पर एसआईटी ने रामाशीष दास को गोह थाना क्षेत्र के रमदी गांव और महिला आरोपी को अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के तेरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हसुली के अलावा एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक कमीज भी बरामद की है।

अंधविश्वास और अवैध संबंध बना हत्या की वजह
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की जांच और पूछताछ में सामने आया कि अंधविश्वास और अवैध संबंध के चलते वृद्ध की हत्या की गई थी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed