फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Lawrence gang member Pankaj Rajput arrested from Ludhiana Delhi Police

Ludhiana: लॉरेंस गैंग का गुर्गा पंकज राजपूत गिरफ्तार, रंगदारी मांगने के मामले में ले गई दिल्ली पुलिस

Fri, 13 Feb 2026 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 12:01 PM IST
सार

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पंकज राजपूत का नाम न केवल रंगदारी, बल्कि ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में भी प्रमुखता से आता रहा है। मुकुल मट्टू से बरामद एक किलो हेरोइन और जगरांव मुठभेड़ में पकड़े गए रोशन सिंह के तार भी सीधे तौर पर पंकज से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन
Lawrence gang member Pankaj Rajput arrested from Ludhiana Delhi Police
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर पंकज राजपूत को लुधियाना के जमालपुर इलाके से दबोच लिया है। 

विज्ञापन


कैटेगरी-बी का यह गैंगस्टर दिल्ली के एक बड़े कारोबारी से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित था। पिछले पांच दिन से आरोपी लुधियाना के पुनीत नगर में अपने रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन


पुलिस ने 72 घंटे तक महानगर में आप्रेशन प्रहार 2 चलाया, लेकिन पुलिस उन लोगों को काबू कर अपनी पीठ थपथपाने में लगी है जिनका रिकार्ड खराब था। एक कुख्यात गैंगस्टर लुधियाना में रह रहा था और पुलिस को इस बात का पता तक नहीं चला। दूसरे राज्य से आई पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई, लेकिन स्थानीय पुलिस हाथ मलती रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज राजपूत का आपराधिक इतिहास बेहद सनसनीखेज है। गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा जैसे अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों से सीधा संबंध रखने वाला पंकज करीब डेढ़ दर्जन संगीन मामलों में नामजद है। साल 2023 में जमानत पर बाहर आने के बाद वह चकमा देकर अमेरिका फरार हो गया था। हाल ही में भारत लौटकर उसने पंजाब में अपना नेटवर्क दोबारा सक्रिय करना शुरू कर दिया था। लुधियाना के दरेसी मैदान और आसपास के इलाकों में उसका मजबूत आधार बताया जाता है, जहां एक स्थानीय गुर्गा उसके लिए जमीन तैयार कर रहा था।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पंकज राजपूत का नाम न केवल रंगदारी, बल्कि ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में भी प्रमुखता से आता रहा है। मुकुल मट्टू से बरामद एक किलो हेरोइन और जगरांव मुठभेड़ में पकड़े गए रोशन सिंह के तार भी सीधे तौर पर पंकज से जुड़े हुए थे। साल 2019 में जेल में बंद रहने के दौरान उसके पास से मोबाइल मिलना इस बात का प्रमाण था कि वह सलाखों के पीछे से भी अपना नेटवर्क चला रहा था।

दिल्ली पुलिस अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद ड्रग तस्करी और फिरौती सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े सफेदपोशों और स्थानीय मददगारों के चेहरों से नकाब उतर सकता है। लुधियाना, संगरूर, फिरोजपुर और बठिंडा पुलिस भी पुराने लंबित मामलों में आरोपी से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed