फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: Police Accused of Assaulting Family Inside Home, Girl Hospitalised; Family Complains to SP

Banswara News: पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, युवती अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने एसपी से की शिकायत

Wed, 19 Aug 2026 08:48 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 08:48 AM IST
सार

पुलिस कार्रवाई में युवती के घायल होने के बाद परिवार ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा है कि पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और जातिगत अपमान किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए लूट के आरोपी को पकड़ने जाने की बात कही है।
 

विज्ञापन
Banswara News: Police Accused of Assaulting Family Inside Home, Girl Hospitalised; Family Complains to SP
अस्पताल में भर्ती युवती के हाल जानने पहुंचे पूर्व उप जिला प्रमुख

विस्तार

शहर के राजतालाब थाना क्षेत्र के उटियापाण-ठीकरिया निवासी एक परिवार ने कुछ पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जातिगत अपमान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर परिवार की महिला सीता पत्नी अन्दू ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


परिवाद में सीता ने आरोप लगाया कि 18 अगस्त की तड़के कुछ पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उनके बेटे कल्पेश के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची कल्पेश की बहन अनिता के सिर पर पुलिसकर्मियों ने डंडे से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। अनिता का उपचार महात्मा गांधी चिकित्सालय में चल रहा है। वह नर्सिंग छात्रा होने के साथ निजी अस्पताल में भी काम करती है।
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मी नहीं होने का भी आरोप
परिजनों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे और उनके साथ कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। परिवार ने पुलिसकर्मियों पर जबरन घर में प्रवेश करने और युवती के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भंवरी देवी हत्याकांड: मारवाड़ में बड़ा आंदोलन; न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर आए हजारों लोग


निलंबन की मांग
पूर्व उप जिला प्रमुख विकास बामनिया ने भी मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे पुलिस की कथित तानाशाही बताते हुए कहा कि जांच में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

पुलिस ने कहा- आरोप निराधार
वहीं राजतालाब थानाधिकारी श्यामसिंह ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि युवती का भाई लूट के मामले में आरोपी है और पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए गई थी। थानाधिकारी के अनुसार पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के दावों के बीच पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed