{"_id":"6a0c3a07b94db3a72d0ca3ac","slug":"man-edits-photos-of-innocent-niece-into-obscene-images-blackmails-in-ludhiana-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी गई मायके तो पति बना हैवान: सात साल की मासूम भतीजी की तस्वीरें एडिट कर बनाईं अश्लील, फिर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी गई मायके तो पति बना हैवान: सात साल की मासूम भतीजी की तस्वीरें एडिट कर बनाईं अश्लील, फिर किया ब्लैकमेल
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 19 May 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
लुधियाना का जूता कारोबारी सोशल मीडिया पर वीडियो डालता रहता था। उसकी हरकतों से तंग आई पत्नी जब मायके गई तो आरोपी ने ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए घिनाैनी साजिश रच डाली।
लुधियाना क्राइम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पारिवारिक रंजिश के चलते पवित्र रिश्तों को कलंकित करने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
लुधियाना के जूता कारोबारी ने प्रतिशोध की आग में अंधा होकर सात साल की मासूम बच्ची और एक अन्य परिचित महिला की साधारण तस्वीरों को आधुनिक तकनीक की मदद से अश्लील सामग्री में तब्दील कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी इन आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़ित परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहा था।
Trending Videos
लुधियाना के जूता कारोबारी ने प्रतिशोध की आग में अंधा होकर सात साल की मासूम बच्ची और एक अन्य परिचित महिला की साधारण तस्वीरों को आधुनिक तकनीक की मदद से अश्लील सामग्री में तब्दील कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी इन आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़ित परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहा था।
पुलिस ने जांच के बाद दर्ज किया केस
इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई। मोती नगर थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए तो आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता समेत सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।सोशल मीडिया पर पत्नी के वीडियो करता था पोस्ट
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 में रहने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और जूता कारोबारी का विवाह 2024 में हुआ था। वह सोशल मीडिया की लत का इस कदर शिकार था कि आए दिन अपनी पत्नी के घरेलू काम करते समय के वीडियो इंटरनेट पर साझा कर देता था, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी दौरान आरोपी का दोराहा के एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और जूता कारोबारी से मनमुटाव हो गया, जिसके बाद उसने तैश में आकर विरोधी के घर की महिलाओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने से भड़का आरोपी
अपने पति के इस लगातार बढ़ते अभद्र व्यवहार और आए दिन के कलह से तंग आकर उसकी पत्नी अपने मायके लौट गई, जिसके बाद आरोपी गुस्से से तिलमिला उठा। पत्नी के जाने से बौखलाए प्रिंकल ने अपने ससुराल पक्ष से बदला लेने की साजिश रची और जुलाई 2024 में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।उसने अपनी पत्नी के भाई की मासूम बच्ची और अपने विरोधी की पत्नी के चेहरों का इस्तेमाल कर अश्लील तस्वीरें तैयार कर लीं। इसके बाद उसने फोन मिलाकर वीडियो कॉल पर अवैध हथियार चमकाते हुए अल्टीमेटम दिया कि यदि उसकी पत्नी तुरंत घर वापस नहीं आई, तो वह इन तस्वीरों को पूरी दुनिया में इंटरनेट पर वायरल कर पूरे खानदान को समाज में बदनाम कर देगा।
डरे हुए परिवार ने कानून का दरवाजा खटखटाया। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछा दिया है और अधिकारियों का दावा है कि महिलाओं व बच्चों की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले इस अपराधी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।