{"_id":"6a769a8e16dd024f4f07547f","slug":"murder-in-raikot-blood-soaked-body-of-a-young-man-found-at-a-farm-motor-shed-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायकोट में हत्या: खेत की मोटर पर मिला युवक का खून से लथपथ शव, चाकू से गोदने के निशान मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायकोट में हत्या: खेत की मोटर पर मिला युवक का खून से लथपथ शव, चाकू से गोदने के निशान मिले
Sat, 08 Aug 2026 08:25 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
Published by: Nivedita
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:25 AM IST
सार
गांव लक्खा सिंह वाला का निवासी प्रकाश किशनगढ़ छन्ना में खेतों में मजदूरी करता था। मोटर के पास उसका खून से लथपथ शव मिला है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना जिले के रायकोट क्षेत्र के गांव किशनगढ़ छन्ना में शुक्रवार देर शाम एक युवक की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में बनी मोटर के पास 22 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान प्रकाश (22) के रूप में हुई है, जो गांव लक्खा सिंह वाला का निवासी था और किशनगढ़ छन्ना में एक किसान के खेतों में मजदूरी करता था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे खेत की मोटर के पास युवक का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर रायकोट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
थाना सदर रायकोट के प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतक की गतिविधियों, परिचितों और हाल के संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के अनुसार पैसों के लेनदेन, आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग जैसे संभावित पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
घटना के बाद गांव किशनगढ़ छन्ना और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर मामले को शीघ्र सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।