{"_id":"6a777aa9333f786d2e05bd87","slug":"vehicles-seized-fines-worth-lakh-recovered-varanasi-news-c-20-vns1021-1498797-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 44 वाहन सीज, 35.69 लाख रुपये का वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 44 वाहन सीज, 35.69 लाख रुपये का वसूला जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त ने जताई नाराजगी, शहरी कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को शहरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश दिए। यातायात में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई और भीड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार निगरानी के निर्देश दिए। मंडुवाडीह से गोदौलिया तक सुरक्षा, यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 44 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 1810 वाहनों का चालान कर 35 लाख का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस आयुक्त ने कांवड़ यात्रियों के विश्राम स्थलों का भी निरीक्षण किया। हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों को आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर प्रभावी पुलिसिंग करेंगे। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था व मुख्यालय शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर, एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नगायच और एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा आदि रहे।