फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl dies from electric shock from fence energizer

Sultanpur News: झटका मशीन के करंट से बच्ची की मौत

Sun, 09 Aug 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Girl dies from electric shock from fence energizer
लंभुआ सीएचसी में परिजनों को समझाता पुलिस कर्मी। -स्रोत-ग्रामीण
लंभुआ। फसलों को जानवरों से बचाने के लिए खेतों में लगाए जा रहे झटका मशीन के तार जानलेवा साबित हो रहे हैं। घरवासपुर निवासी चंदू की पुत्री साजिरा (06) की शनिवार सुबह गांव की एक बाग में लगी झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। एसडीएम लंभुआ ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घरवासपुर निवासी चंदू ने बताया कि पुत्री साजिरा शनिवार सुबह 10 बजे घर से 50 मीटर दूर मौजूद अमरूद के पेड़ से फल तोड़ने गई थी। आरोप है कि वहां पर बगल मौजूद कृष्ण कुमार पांडेय के खेत में लगी झटका मशीन के तार छू जाने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सीएचसी ले गए, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस व उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने सीएचसी लंभुआ पहुंचकर जायजा लिया और पुलिस को पोस्टमार्टम की कार्रवाई समय से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग और लेखपाल को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि साजिरा के बाबा हुबदार की तहरीर पर खेत मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साजिया तीन बहनों में दूसरी थी। पहली बेटी की पहले ही मौत हो चुकी है। अब डेढ़ साल की एक छोटी बेटी बची है। साजिरा की मां रुबीना बानो मासूम की याद में रह-रहकर बेहोश हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 दिन पहले छात्र की हुई थी मौत
गोमती नदी के किनारे सबसुखपुर गांव में 18 दिन पहले इसी तरह का हादसा हुआ था। झटका मशीन की चपेट में आकर कक्षा नौ के छात्र व गांव निवासी हीरा लाल पाठक के पुत्र अंश (14) की मौत हो गई थी। हादसे की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने भू स्वामी को नामजद किया था।


कनेक्शन से दौड़ाया जा रहा करंट
लंभुआ। जानलेवा साबित हो रहे झटका मशीन को विद्युत प्रवाह कनेक्शन से दिया जा रहा है। विद्युत विभाग की जांच में यह बात सामने आई है। अधिशासी अभियंता ऋतेश्वर बंधु ने बताया कि सबसुखपुर गांव में मीटर के बाद से कनेक्शन तार में दिया गया था। इसकी रिपोर्ट पुलिस को भेजी जा चुकी है। यही हालत घरवासपुर में भी है। विद्युत कनेक्शन से ही विद्युत प्रवाह झटका मशीन के जरिये तार तक पहुंच रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed