{"_id":"6a77783c9e470fec010d10d4","slug":"a-5-km-cross-country-race-will-be-held-on-august-15-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-162354-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 15 अगस्त को होगी पांच किमी क्रॉस कंट्री दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 15 अगस्त को होगी पांच किमी क्रॉस कंट्री दौड़
Sun, 09 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर युवा शक्ति देशभक्ति के जज्बे के साथ दौड़ेगी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता सुबह 6:30 बजे शुरू होगी।
इसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने यह जानकारी दी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन के समन्वय से यह आयोजन हो रहा है। हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी 13 और 14 अगस्त को पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जिला खेल कार्यालय में निशुल्क होगा। (संवाद)