फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Exhibition narrates the saga from the Taj Mahal to the Ram Mandir

Sultanpur News: प्रदर्शनी में ताजमहल से राम मंदिर तक बयां की गाथा

Sun, 09 Aug 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Exhibition narrates the saga from the Taj Mahal to the Ram Mandir
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज की प्रदर्शनी में तैयार मॉडल दिखाती छात्राएं। स्रोत- स्कूल
सुल्तानपुर। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में शनिवार को सामाजिक विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में भूगोल, नागरिक शास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और वाणिज्य से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने ताजमहल, सती प्रथा, मुद्रा का विकास, स्मार्ट सुपर मार्केट जैसे मॉडल बनाए।
विज्ञापन


दिन-रात होने की प्रक्रिया भी मॉडलों में शामिल थी। विद्यालय के चारों हाउस आर्यभट्ट, विवेकानंद, रमन और भाभा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी के आयोजन में भूगोल प्रभारी करुणेश चौरसिया, इतिहास प्रभारी आशीष सिंह, नागरिक शास्त्र प्रभारी सुधा सिंह, अर्थशास्त्र प्रभारी जनार्दन यादव, वाणिज्य प्रभारी कैलाश प्रकाश सिंह, समाजशास्त्र प्रभारी नीलम यादव व सामाजिक विज्ञान के प्रमोद कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed