फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action taken against two individuals under the Gangster Act.

Azamgarh News: दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Sun, 09 Aug 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Action taken against two individuals under the Gangster Act.
अहरौला पुलिस ने गोवध और पशु-तस्करी के आरोपी संगठित गिरोह के सरगना शहाज अंसारी उर्फ शहाज और सदस्य मुन्ना उर्फ कटारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, दोनों आरोपियों के संबंध में तैयार गैंग चार्ट को जिलाधिकारी ने 13 मई को अनुमोदित किया था। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने संगठित आपराधिक गिरोह बनाया और पशु-तस्करी की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे तीन लोग दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दो लोग भाग निकले, जबकि एक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुन्ना उर्फ कटारी बताया और दो अन्य साथियों के नाम बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना उर्फ कटारी के खिलाफ वर्ष 2024 में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज होने और विवेचना के बाद आरोप-पत्र न्यायालय भेजी गई थी।

दूसरे आरोपी के पूर्व आपराधिक गतिविधियों और न्यायालय में विचाराधीन मामले का भी उल्लेख किया गया है। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि दो आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed