{"_id":"6a777c0a85bec630d80f39b4","slug":"associate-dean-of-agriculture-college-kotwa-removed-amidst-investigation-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-155102-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जांच के बीच कृषि महाविद्यालय कोटवा के सह अधिष्ठाता हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जांच के बीच कृषि महाविद्यालय कोटवा के सह अधिष्ठाता हटाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि महाविद्यालय कोटवा के प्राध्यापक एवं सह अधिष्ठाता को उनके खिलाफ चल रही जांच के मद्देनजर महाविद्यालय के प्रशासनिक और वित्तीय दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के निदेशक सुशांत श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, संबंधित प्राध्यापक के स्थान पर कृषि महाविद्यालय कोटवा का वित्तीय प्रभार कृषि महाविद्यालय, विश्वविद्यालय परिसर कुमारगंज अयोध्या के अधिष्ठाता को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त सौंपा गया है।
वहीं, डॉ. उत्कर्ष त्रिपाठी, प्राध्यापक भाषा विज्ञान, संबद्ध कृषि महाविद्यालय कोटवा को प्रभारी नामित करते हुए महाविद्यालय का प्रशासनिक दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
यह व्यवस्था जांच पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को नए दायित्व के अनुसार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद