{"_id":"6a777c62025638b70b00920c","slug":"rivalry-escalated-after-being-fired-issued-a-threat-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-155095-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नौकरी से निकाले जाने के बाद बढ़ी रंजिश, दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नौकरी से निकाले जाने के बाद बढ़ी रंजिश, दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवां थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने पूर्व कर्मचारियों पर हत्या की साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिकी के अनुसार, कम्हरिया स्थित अस्पताल के संचालक डॉ. श्यामलाल के यहां हरिओम उर्फ गोलू, सिद्धार्थ और रजत यादव काम करते थे। डॉक्टर का आरोप है कि कामकाज ठीक नहीं होने पर तीनों को नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद से रंजिश बढ़ गई।
डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि नौकरी से हटने के बाद आरोपी अस्पताल के आसपास संदिग्ध गतिविधियां करते थे और उनकी निगरानी करते थे। तहरीर में हत्या की साजिश रचे जाने और बातचीत रिकॉर्ड किए जाने का भी उल्लेख है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।