फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sadar Tehsil becomes champion in school football.

Azamgarh News: विद्यालयीय फुटबॉल में सदर तहसील बना चैंपियन

Sun, 09 Aug 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sadar Tehsil becomes champion in school football.
मुबारकपुर में प्रमाण पत्र के साथ ​खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
मुबारकपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जनपदीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सदर तहसील ने तीनों आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनी। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में सदर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 में सदर प्रथम, बूढ़नपुर द्वितीय और सगड़ी तृतीय रहा। अंडर-17 में सदर प्रथम, बूढ़नपुर द्वितीय और लालगंज तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 में सदर ने पहला, सगड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। उद्घाटन चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पारिजात बरनवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. एहसान अहमद खान ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मंडलीय जिमनास्टिक में आजमगढ़ का शानदार प्रदर्शन
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित मंडलीय विद्यालयी जिमनास्टिक प्रतियोगिता में आजमगढ़ और मऊ के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग के वॉल रिंग में आजमगढ़ की अंशिका सिंह, बैलेंसिंग बीम में सिद्धि राजभर ने प्रथम स्थान हासिल किया। फ्लोर में मऊ की रागिनी चौधरी और वॉल्टिंग में नाविका प्रथम रहीं। बालक वर्ग के फ्लोर में मऊ के अभय यादव प्रथम और नितिन यादव द्वितीय रहे। टेबल वॉल्ट में आजमगढ़ के अंश सिंह प्रथम और मऊ के प्रियांशु यादव द्वितीय रहे। पोमेल हॉर्स में आजमगढ़ के शिनाय प्रजापति प्रथम और आदित्य सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। मंडलीय क्रीड़ा सचिव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सितंबर में आगरा में होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक के रूप में जिमनास्टिक संघ के सचिव लक्ष्मण प्रसाद और शिक्षक व जिमनास्ट संदीप वर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed