फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers troubled by transformer theft gang

Halwara: ट्रांसफार्मर चोर गिरोह से परेशान किसान, कबाड़िए और ट्रांसफार्मर फैक्टरी मालिक खरीद रहे चोरी का सामान

Sat, 03 Jan 2026 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 11:25 AM IST
सार

हेरां के पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह ने जमीन ठेके पर ले रखी है जबकि सुरजीत सिंह निवासी राजोआणा कलां खुद मालिक हैं। जिन ट्रांसफार्मर की चोरी की गई उनमें से एक तो सड़क किनारे लगे पोल से उखाड़ा गया और दूसरा सड़क से महज 50 मीटर दूर लगा था।

विज्ञापन
Farmers troubled by transformer theft gang
ट्रांसफार्मर का खाली खोल दिखाते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना ग्रामीण पुलिस के इलाके में बिजली ट्रांसफार्मर चोर गिरोह सरगर्म है। गांव हेरां के पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह और राजोआणा कलां के किसान सुरजीत सिंह के ट्रांसफार्मर के खाली खोल खेतों में पडे़ मिले।

विज्ञापन


चोर गिरोह दोनों ट्रांसफार्मर को ऊंचे बिजली के पोल से उखाड़ कर उसमें भरा महंगा तेल, तार, तांबा और अन्य सामान चोरी करके फरार हो गया। खेती विभिन्नता और पराली प्रबंधन में राज्य पुरस्कार विजेता यंग फारमर्स इनोवेटिव ग्रुप पंजाब के उपाध्यक्ष सरपंच जगदीप सिंह नत्त ने बताया कि राजोआणा कलां से एतिआणा लिंक सड़क पर चोर गिरोह ने दोनों ट्रांसफार्मर को पोल से उखाड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन




हेरां के पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह ने जमीन ठेके पर ले रखी है जबकि सुरजीत सिंह निवासी राजोआणा कलां खुद मालिक हैं। हैरानीजनक ये कि जिन ट्रांसफार्मर की चोरी की गई उनमें से एक तो सड़क किनारे लगे पोल से उखाड़ा गया और दूसरा सड़क से महज 50 मीटर दूर लगा था। रकबा मोही खंडूर और आसपास गांव के ही 500 से अधिक ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो चुका है। जगदीप सिंह नत्त नेदावा किया कि ट्रांसफार्मर बनाने वाले कुछ फैक्टरी मालिक और कबाड़िए भी चोरी का सामान खरीद रहे हैं। चोर गिरोह नये पुराने सभी ट्रांसफार्मर को निशाना बना रहा है। थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने एक बार फिर कहा कि चोर गिरोह को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed