{"_id":"6a79fe8ad3a5c4a21a007d7a","slug":"fire-breaks-out-in-hansali-deras-community-kitchen-powerful-cylinder-explosion-occurs-gobindgarh-news-c-86-1-spkl1010-102792-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: हंसाली डेरा के लंगर हाल में लगी आग, सिलिंडर में जोरदार धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: हंसाली डेरा के लंगर हाल में लगी आग, सिलिंडर में जोरदार धमाका
Mon, 10 Aug 2026 10:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली वालों के जन्मदिवस समारोह दौरान हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब/सरहिंद। ब्रह्मज्ञानी संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वालों के जन्म दिवस पर मंगलवार को गुरुद्वारा श्री हंसाली साहिब में धार्मिक समागम था। इसी दौरान लंगर हॉल में अचानक भीषण आग लग गई। रसोई गैस सिलिंडर में जोरदार धमाका भी हुआ, जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। सरहिंद फायर ब्रिगेड के चालक चरणजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहले से गुरुद्वारा परिसर के निकट तैनात थीं। आग की शुरुआत भट्ठियों और रसोई गैस सिलिंडर की पाइप से हुई थी। फायर ब्रिगेड टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने पानी की बौछारें डालकर आग पर काबू पाया। त्वरित कार्रवाई और पहले से की गई सुरक्षा व्यवस्था से आग समय रहते नियंत्रित हो गई। इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
फोटो कैप्शन: डेरा हंसाली में लंगर हाल में लगी भीषण आग से निकलता हुआ काला धुआं।