{"_id":"6a79da77e51ed580e2038d60","slug":"tender-worth-680-crore-issued-for-modernization-of-bbmb-hospital-nangal-dr-subhash-sharma-ropar-news-c-77-1-spkl1039-101998-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल के बीबीएमबी अस्पताल के आधुनिकीकरण के लिए 6.80 करोड़ का टेंडर जारी: डॉ. सुभाष शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल के बीबीएमबी अस्पताल के आधुनिकीकरण के लिए 6.80 करोड़ का टेंडर जारी: डॉ. सुभाष शर्मा
Mon, 10 Aug 2026 07:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नंगल और श्री आनंदपुर साहिब के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। नंगल स्थित बीबीएमबी अस्पताल के आधुनिकीकरण का रास्ता साफ हो गया है।
पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने यह जानकारी दी। अस्पताल के नवीनीकरण के लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपये का पहला टेंडर जारी हुआ है। डॉ. शर्मा ने पहले बीबीएमबी अध्यक्ष से मुलाकात कर आधुनिकीकरण की मांग की थी। उनके अनुरोध पर बोर्ड ने तुरंत कार्रवाई की। आने वाले दिनों में नए ऑपरेशन थियेटर और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के लिए अन्य टेंडर भी जारी होंगे। अस्पताल को एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे हजारों लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। डॉ. सुभाष शर्मा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और बीबीएमबी अध्यक्ष का धन्यवाद किया।