सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jagraon Municipal Council employees will burn effigies of Punjab govt

जगरांव: पंजाब सरकार के पुतले जलाएंगे नगर कौंसिल कर्मचारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर कौंसिल जगरांव में सफाई सेवक यूनियन पंजाब के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अरुण गिल की मौजूदगी में बैठक आयोजित की। बैठक में फैसला लिया गया कि कर्मचारी पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। 

Jagraon Municipal Council employees will burn effigies of Punjab govt
नगर कौंसिल जगरांव में सफाई सेवक यूनियन की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जगरांव नगर कौंसिल एम्प्लॉई एक्शन कमेटी पंजाब ने आगामी संघर्ष को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। इसी संबंध में नगर कौंसिल जगरांव में सफाई सेवक यूनियन पंजाब के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अरुण गिल की मौजूदगी में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

Trending Videos


बैठक में वाटर सप्लाई, सीवरेज ब्रांच, इलेक्ट्रीशियन, पंप ऑपरेटर, फायर ब्रिगेड, सैनिटेशन, अकाउंट ब्रांच, टैक्स ब्रांच और क्लेरिकल स्टाफ समेत विभिन्न ब्रांचों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रेसिडेंट अरुण गिल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पैनल मीटिंग बार-बार टालने से कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि विरोध स्वरूप 11 और 12 मार्च को पंजाब सरकार के पुतले जलाए जाएंगे और 10 साल की पॉलिसी की कॉपियां भी जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों के आदेश पर 06 मई 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। सभी ब्रांचों के प्रतिनिधियों ने आने वाले संघर्ष में पूरी ताकत से भाग लेने और कर्मचारियों की मांगों के लिए एकजुट रहने का भरोसा दिया।

अरुण गिल ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक कर्मचारियों की वाजिब मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो यह मुद्दा 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

बैठक में सचिव राजिंदर कुमार, उपाध्यक्ष सनी सुंदर, सीवरमैन अध्यक्ष राज कुमार, बलविंदर कल्याण, डिंपल, क्लेरिकल स्टाफ से नवजीत कौर, गगन खुल्लर, अमन कौर, विशाल टंडन, हरदीप ढोलन, दविंदर सिंह, दविंदर सिंह गरचा, तारक बजाज, गुरप्रीत सिंह, फायर ब्रिगेड से दीप सिंह, तीरथ सिंह, हाकम सिंह, जगमोहन सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed