फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jhota murder case All three DSPs in Mansa replaced three SP-rank officers deployed on temporary basis

झोटा हत्याकांड: पांच नवंबर को सीएम आवास के घेराव का एलान, कल सभी विधायकों के घरों के बाहर प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2026 04:23 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा Published by: Nivedita Updated Fri, 30 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। उनकी जगह डीएसपी (डी) पुष्पिंदर सिंह गिल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब तीन एसपी स्तर के अधिकारी भी अस्थायी तौर पर मानसा में तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Jhota murder case All three DSPs in Mansa replaced three SP-rank officers deployed on temporary basis
मानसा प्रदर्शन में पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर चल रहे धरने में आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह शिरकत करने पहुंचे। उनके साथ दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलवंत सिंगला भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं झोटा एक्शन कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि पांच नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। इसके अलावा, कल पंजाब भर में सभी विधायकों के आवासों का भी घेराव करने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन




इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने धरने पर बैठे लोगों के साथ मुलाकात की। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में लगातार प्रदर्शन जारी है और प्रदर्शनकारी इस मामले में इंसाफ की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसा के तीनों डीएसपी बदले
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर जारी संघर्ष के बीच पंजाब सरकार ने मानसा जिले की तीनों सब-डिवीजनों के डीएसपी बदल दिए हैं।

मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। उनकी जगह डीएसपी (डी) पुष्पिंदर सिंह गिल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब तीन एसपी स्तर के अधिकारी भी अस्थायी तौर पर मानसा में तैनात किए गए हैं।


स्पेशल डीजीपी (एच) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब में डीएसपी कमांड सेंटर रहे गुरप्रताप सिंह को मानसा, बठिंडा ग्रामीण के डीएसपी हरविंदर सिंह सरां को सरदूलगढ़ और बठिंडा स्पेशल ब्रांच के डीएसपी सरबजीत सिंह बराड़ को बुढलाडा का डीएसपी नियुक्त किया गया है।

बुढलाडा के डीएसपी सिकंदर सिंह का तबादला संगरूर की लड्डा कोठी में किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed