फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Maha Insaf Rally: Target to take 6,000 party workers from Ludhiana

महा इंसाफ रैली : लुधियाना से छह हजार कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य

Fri, 30 Oct 2026 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 30 Oct 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Maha Insaf Rally: Target to take 6,000 party workers from Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी लुधियाना ने 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली महा इंसाफ रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मुख्य तौर पर शामिल होंगे। लुधियाना से करीब छह हजार कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

शुक्रवार को पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने लुधियाना के सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस की वरिष्ठ लीडरशिप के साथ बैठक की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रैली की रणनीति और पार्टी की भागीदारी की जानकारी दी। राणा गुरजीत सिंह ने बताया कि रैली संगरूर के गांव फग्गूवाला में आयोजित होगी। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी लुधियाना के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब एक हजार कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। रैली का उद्देश्य भाजपा पर संविधान को कमजोर करने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए आवाज उठाना है। यह पंजाब सरकार के खिलाफ लोगों की शिकायतों और कथित उत्पीड़न के मुद्दों को भी उठाएगी। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार से बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस इस रैली के माध्यम से प्रदेशभर के लोगों को एकजुट करने का प्रयास करेगी। संगरूर की रैली के जरिये पार्टी पंजाब सरकार की नीतियों और कामकाज को लेकर विरोध दर्ज करवाएगी। कांग्रेस का दावा है कि यह आयोजन प्रदेश में सरकार के खिलाफ जनमत को लामबंद करने में अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed