फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   major change in Delhi Halwara flight schedule from October 25 Air India change due to weather

दिल्ली-हलवारा के बीच हवाई यात्रा में बदलाव: 25 अक्तूबर से बदलेगा समय, कारोबारी बोले-मुश्किल बढ़ेगी

Fri, 02 Oct 2026 08:56 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा Published by: Nivedita Updated Fri, 02 Oct 2026 08:56 AM IST
सार

नई समय सारिणी से पंजाब के उद्योगपतियों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ सकती है। वे दिल्ली में सुबह काम निपटाकर उसी दिन वापस नहीं लौट पाएंगे। पहले हलवारा से सुबह 7:55 बजे उड़ान भरकर यात्री 9:10 बजे दिल्ली पहुंचते थे।

विज्ञापन
major change in Delhi Halwara flight schedule from October 25 Air India change due to weather
हलवारा एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली और हलवारा के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 25 अक्तूबर से उड़ानों की समय-सारणी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एअर इंडिया ने मौसम में बदलाव के कारण यह परिवर्तन किया है।
विज्ञापन


नई समय-सारणी 25 अक्तूबर से लागू होगी। इस बदलाव से कुछ यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पंजाब के उद्योगपतियों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ सकती है। वे दिल्ली में सुबह काम निपटाकर उसी दिन वापस नहीं लौट पाएंगे। पहले हलवारा से सुबह 7:55 बजे उड़ान भरकर यात्री 9:10 बजे दिल्ली पहुंचते थे।
विज्ञापन


इससे उन्हें दिन का अधिकांश समय अपने काम के लिए मिल जाता था। शाम को वापसी की उड़ान से उसी दिन पंजाब लौटने का विकल्प भी रहता था। अब यह सुविधा प्रभावित होगी। पंजाब के कारोबारियों की लंबे समय से मांग है कि उड़ानों का समय स्थानीय जरूरतों के अनुसार तय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई उड़ानों का समय 
नई समय-सारणी के अनुसार, एआई-481 दिल्ली से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी। यह उड़ान 11:05 बजे हलवारा पहुंचेगी। वापसी में एआई-482 हलवारा से 11:40 बजे उड़ान भरेगी। यह विमान 12:55 बजे दिल्ली पहुंचेगा।


शाम की उड़ानें और पुरानी समय-सारणी
शाम की उड़ान एआई-483 दिल्ली से 3:40 बजे रवाना होकर 4:55 बजे हलवारा पहुंचेगी। वापसी में एआई-484 हलवारा से 5:30 बजे उड़ान भरकर 6:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 24 अक्तूबर तक पुरानी समय-सारणी लागू रहेगी। पुरानी व्यवस्था में सुबह की उड़ान दिल्ली से 5:45 बजे रवाना होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed