फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man held hostage and beaten after going to ask for a cheque; mobile phone, chain, and earrings snatched

Ludhiana News: चेक मांगने गए व्यक्ति को बंधक बना पीटा, मोबाइल, चेन और कुंडल छीने

Tue, 11 Aug 2026 04:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 11 Aug 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
Man held hostage and beaten after going to ask for a cheque; mobile phone, chain, and earrings snatched
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। बस्ती जोधेवाल चौक के समीप एक ऑटो एजेंसी में व्यावसायिक बकाया चेक लेने पहुंचे तीन दोस्तों को कमरे में कैद कर बर्बरतापूर्वक पीटा गया और उनसे जेवरात व नकदी लूट ली गई।

पुलिस को सौंपी गई शिकायत में शक्ति डाबी ने बताया कि वह दो सहयोगियों, दलीप ग्रोवर और मिथलेश कुमार के संग जोधेवाल चौक स्थित ए टू जेड ऑटो एजेंसी के दफ्तर पहुंचे थे। दरअसल मिथलेश कुमार ने पूर्व में एजेंसी को जो चेक सौंपे थे, वे उन्हें वापिस लेने गए थे। जब पीड़ितों ने वहां मौजूद प्रबंधकों के सामने अपने चेक लौटाने की बात रखी तो आरोपी आपा खो बैठे और कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दफ्तर का मुख्य द्वार भीतर से बंद कर तीनों को बंधक बनाकर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दबंगों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए, शक्ति डाबी की सोने की माला झपट ली तथा कान में पहना सोने का आभूषण भी खींच लिया। किसी तरह आरोपियों के कब्जे से मुक्त होकर पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। जांच के पश्चात पुलिस ने आरोपी आबिद अंसारी, लाखन कुमार और कसूर आलम के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed