सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Missing youth murdered, half-burnt body found

Ludhiana News: लापता युवक की हत्या, अधजला शव मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 12 Jun 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Missing youth murdered, half-burnt body found
विज्ञापन
नशा देकर उतारा मौत के घाट

संवाद न्यूज एजेंसी
चमकौर साहिब। गांव डैहिर से लापता युवक की हत्या कर दी गई है। उसका अधजला शव भोजे माजरा के जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



डैहिर निवासी काका एक जून से लापता था। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। परिजन को काका के कुछ दोस्तों पर शक था। पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि साथियों ने उसे नशीला पदार्थ देकर मार डाला। उन्होंने शव को भोजे माजरा के जंगल में फेंक दिया था। सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने जंगल से अधजला शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शव बरामदगी और गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, बरामद शव का सिर धड़ से अलग मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रूपनगर भेजा गया है। एसएचओ गुरविंदर ढिल्लों ने बताया कि वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान धर्म सिंह और इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। धर्म सिंह गांव रामगढ़ का निवासी है, जबकि इंद्रजीत सिंह गांव डैहिर का रहने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed