{"_id":"6a2c3569a9215b26a10987f9","slug":"mla-gill-distanced-himself-from-the-roadshow-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-102377-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: रोड शो से विधायक गिल ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: रोड शो से विधायक गिल ने बनाई दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो से शहर के आप विधायक जगरूप सिंह गिल ने दूरी बनाए रखी।वहीं दूसरी तरफ इस रोड शो में पहुंचे मानसा, रामपुरा फूल के विधायक समेत अन्य आप नेताओं को दूसरे ट्रक में ले जाया गया।
किसी भी विधायक या नेता को उस ट्रक में सवार नहीं होने दिया गया जिसमें आप सुप्रीमो केजरीवाल, मुख्यमंत्री मान, अमन अरोड़ा व मनीष सिसोदिया के अलावा मेहता पिता-पुत्र सवार थे। शहर के अलावा मानसा और बठिंडा के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े आप नेता और वर्कर इस रोड शो में पहुंचे थे। शहर के लोगों मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े लोग ज्यादा गिनती में इस रोड शो में शामिल हुए। वहीं अपनी मांगों को लेकर मान और केजरीवाल का विरोध करने के लिए कंप्यूटर शिक्षक काली झंडियां लेकर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोड शो क्षेत्र से आधा किलोमीटर पहले ही रोक लिया था। शिक्षकों ने वहीं पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी विरोध जताया।