फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Moving Swift turns into a burning car; driver jumps out to save his life

Ludhiana News: चलती स्विफ्ट बनी द बर्निंग कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 18 Sep 2026 04:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 18 Sep 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
Moving Swift turns into a burning car; driver jumps out to save his life
कार चालक का आरोप, 30 मिनट देरी से पहुंची दमकल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। वीरवार को चीमा चौक से जनकपुरी पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं देख चालक आशु ने सतर्कता दिखाते हुए कूदकर जान बचाई।

देखते-ही-देखते 2019 मॉडल की डीजल स्विफ्ट कार पूरी तरह जलकर लोहे का ढांचा बन गई। स्थानीय लोगों ने फायर सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। पीड़ित आशु ने फायर ब्रिगेड पर सूचना के 30 मिनट बाद पहुंचने का आरोप लगाया। इस दौरान हड़बड़ाहट में गिरा आशु का मोबाइल फोन भी कोई अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले गया। चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल के विलंब से पहुंचने के कारण वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed