{"_id":"69a5bbd0fb7c7d4dc10c92df","slug":"punjab-police-dsp-daljit-singh-passes-away-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के डीएसपी का निधन: जगरांव में तैनात थे दलजीत सिंह, पटियाला के गांव में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस के डीएसपी का निधन: जगरांव में तैनात थे दलजीत सिंह, पटियाला के गांव में होगा अंतिम संस्कार
Mon, 02 Mar 2026 10:14 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:14 PM IST
सार
लुधियाना के जगरांव में तैनात डीएसपी दलजीत सिंह का सोमवार को अचानक निधन हो गया। वह करीब 51 वर्ष के थे और पिछले लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
डीएसपी दलजीत सिंह (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के जगरांव में तैनात डीएसपी दलजीत सिंह का सोमवार को अचानक निधन हो गया। वह करीब 51 वर्ष के थे और पिछले लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार उनका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक किडनी फेल होने के कारण उनका नियमित डायलिसिस हो रहा था। वह पिछले लगभग एक वर्ष से विभाग से मेडिकल छुट्टी पर थे। डीएसपी दलजीत सिंह मूल रूप से पटियाला जिले के रहने वाले थे और एनडीपीएस मामलों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बीमारी के चलते उन्होंने काफी समय से सक्रिय ड्यूटी से दूरी बना रखी थी। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव, भुनरहेड़ी, जिला पटियाला में किया जाएगा।