फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Questioning the Election Commission reflects Congress's desperation: BJP

चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा : भाजपा

Mon, 28 Sep 2026 06:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 28 Sep 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Questioning the Election Commission reflects Congress's desperation: BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा केंद्रीय चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने को उनकी हताशा का परिणाम बताया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि चुनाव आयुक्तों के संयुक्त बयान के बाद विपक्ष के आरोप निराधार साबित हुए हैं।

मौदगिल ने कहा कि सांविधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बयान जारी किया था। इसमें चुनाव आयुक्त एसएस संधू और विवेक जोशी भी शामिल थे। बयान से स्पष्ट हुआ कि देशभर में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के सभी महत्वपूर्ण फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। 24 जून 2025 को जारी मूल आदेश और विभिन्न चरणों की समय-सारणी भी इसमें शामिल है। मौदगिल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि कैबिनेट सचिव को भेजा गया पत्र एसआईआर से संबंधित नहीं था। यह एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यशैली से जुड़ा आंतरिक मामला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed