फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth festival at Baba Banda Singh Bahadur College from today

Ludhiana News: बाबा बंदा सिंह बहादुर कॉलेज में यूथ फेस्टिवल आज से

Mon, 28 Sep 2026 05:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 28 Sep 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Youth festival at Baba Banda Singh Bahadur College from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजीपीटीयू) का दो दिवसीय साउथ जोन यूथ फेस्टिवल 29 सितंबर को बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगा। इसमें विभिन्न कॉलेजों के करीब 1000 विद्यार्थी सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

कॉलेज के प्रिंसिपल लखबीर सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह ज्ञानी दित्त सिंह ऑडिटोरियम में होगा। यह फेस्टिवल का मुख्य आयोजन स्थल है। अन्य प्रतियोगिताएं कॉलेज के दो और स्थानों पर होंगी। विद्यार्थी भंगड़ा, गिद्दा, गायन और साहित्यिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों को रचनात्मकता प्रदर्शित करने और पंजाब की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर देगा। कॉलेज प्रबंधन ने फेस्टिवल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed