{"_id":"6941608c933c743e210c4700","slug":"rajya-sabha-member-and-padma-shri-awardee-rajendra-gupta-met-with-the-finance-minister-to-discuss-industrial-progress-and-reforms-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-113423-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता की वित्त मंत्री से मुलाकात, औद्योगिक प्रगति और सुधारों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता की वित्त मंत्री से मुलाकात, औद्योगिक प्रगति और सुधारों पर चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। राज्यसभा सदस्य और ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास और खासतौर पर कपड़ा उद्योग की चुनौतियों पर गहन चर्चा की।
बैठक में राजेंद्र गुप्ता ने वित्त मंत्री से देश के औद्योगिक परिदृश्य, खासकर पंजाब और उत्तर भारत के व्यापारिक माहौल पर बात की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में किए गए आर्थिक सुधारों और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि वित्त मंत्री के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मजबूती से आगे बढ़ रही है।
कपड़ा उद्योग के लिए प्रस्ताव
राजेंद्र गुप्ता ने कपड़ा उद्योग की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए कुछ अहम सुझाव दिए। उन्होंने कच्चे माल की उपलब्धता, निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं और एमएसएमई को मिलने वाली वित्तीय सहायता को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं के जरिये भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की उम्मीद जताई।
वित्त मंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुप्ता के सुझावों को ध्यान से सुना और औद्योगिक विकास की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों की समस्याओं का समाधान और विकास के अनुकूल नीतियां बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण
इस मुलाकात के दौरान राजेंद्र गुप्ता ने ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। उन्होंने कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान का उल्लेख किया। यह मुलाकात न केवल औद्योगिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही, बल्कि यह देश की आर्थिक प्रगति और भविष्य की दिशा तय करने में भी अहम साबित हो सकती है।
Trending Videos