फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Security tightened at courts after bomb threat intensive search of Khanna court premises

Punjab: बम धमकी के बाद अदालतों की सुरक्षा कड़ी, खन्ना में पुलिस सतर्क; न्यायालय परिसर की सघन जांच

Thu, 15 Jan 2026 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 03:38 PM IST
सार

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने साफ किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

विज्ञापन
Security tightened at courts after bomb threat intensive search of Khanna court premises
खन्ना कोर्ट परिसर में जांच - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में अदालत परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। इसी कड़ी के तहत खन्ना में न्यायालय परिसर की विशेष जांच की गई। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
विज्ञापन


खन्ना के न्यायालय परिसर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे परिसर के अंदर व बाहर बारीकी से जांच की गई। अदालत परिसर में आने-जाने वाले लोगों की भी जांच की गई और सुरक्षा के सभी नियमों का सख्ती से पालन करवाया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने इसे रूटीन चैंकिंग बताया और कहा  कि लोगों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसी कारण अदालत परिसरों की नियमित जांच की जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने साफ किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed