{"_id":"69b15d737486680f5307b759","slug":"sensation-due-to-finding-dead-body-of-youth-in-car-in-barnala-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barnala: कार में युवक का शव मिलने से सनसनी, चारों शीशे बंद थे, दम घुटने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barnala: कार में युवक का शव मिलने से सनसनी, चारों शीशे बंद थे, दम घुटने से मौत की आशंका
Wed, 11 Mar 2026 05:48 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:48 PM IST
सार
पंजाब के बरनाला में युवक का शव कार के अंदर मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
कार में मिली युवक की लाश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला बरनाला के गांव ठीकरीवाला के पास एक युवक का शव कार के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गांव ठीकरीवाला से बरनाला जाने वाली सड़क पर ड्रेन पुल के नजदीक की है, जहां काफी देर से खड़ी एक कार के अंदर युवक मृत अवस्था में पाया गया। युवक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक कार को लंबे समय से खड़ा देखा। शक होने पर जब लोगों ने कार के अंदर झांक कर देखा तो एक युवक बेहोश हालत में पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना सदर बरनाला के प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कार की तलाशी लेने पर अंदर एक युवक मिला, जिसकी जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बरनाला भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र चमकौर सिंह निवासी गांव ठीकरीवाला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक कार के अंदर बैठा हुआ था और कार की खिड़कियां पूरी तरह बंद थीं। ऐसे में दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी, जो मौके पर पहुंच गए। पहचान होने के बाद परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच की जा रही है।