फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Singer and actress Amar Noori receives threats

Ludhiana News: गायिका व अदाकारा अमर नूरी को मिली धमकी

Tue, 23 Dec 2025 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 23 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Singer and actress Amar Noori receives threats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। खन्ना के ललहेंडी रोड पर रहने वाली मरहूम गायक सरदूल सिकंदर की पत्नी पंजाबी गायिका और अदाकारा अमर नूरी को थ्रेट काॅल कर धमकी दी गई है। आरोपी ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताते हुए अमर नूरी को धमकाया है।

आरोपी ने नूरी से कहा है कि उनका बेटा गाना बंद कर दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। अमर नूरी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर तीन युवकों को राउंडअप किया है। डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर को अमर नूरी को वाट्सअप कॉल की गई, जिसमें उन्हें धमकाया गया। कॉल करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताया। उसने अमर नूरी को धमकी दी कि यदि उनका बेटा संगीत के क्षेत्र में अपना काम बंद नहीं करता, तो उसे और उसके परिवार को बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। धमकी भरी कॉल मिलने के बाद अमर नूरी और उनका परिवार काफी डर गया। उन्होंने एक दिन बाद पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। उधर, डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि अब तक तीन लोगों को राउंडअप कर लिया गया है। इन सभी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। अमर नूरी की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed