{"_id":"6aabc0df559c2d7ab60cf159","slug":"thief-broke-into-a-house-people-tied-him-to-a-pole-and-beat-him-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117954-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: घर में घुसा चोर, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: घर में घुसा चोर, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा
Thu, 17 Sep 2026 03:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हवाले किया, नशे का आदी होने की बात कबूली
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। न्यू शिवाजी नगर इलाके में बुधवार देर रात एक चोर को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। वह मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और सीसीटीवी बंद कर भागने की कोशिश में था।
पड़ोसियों के शोर मचाने पर लोगों ने उसे काबू कर खंभे से बांधा और पीटा। डिवीजन तीन पुलिस को सूचना दी गई और चोर को उनके हवाले कर दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना पता धूरी लाइन बताया। उसने कबूल किया कि वह चिट्टे के नशे का आदी है। रोजाना 300 से 400 रुपये के नशे के लिए वह चोरी करता था। पार्षद पति सिमरनजीत सिंह सिम्मू ने ऐसी घटनाओं से इलाके में दहशत बताई। इलाका निवासियों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए शिंगार चौकी पुलिस को सौंप दिया गया।