{"_id":"69d4cf36c7b6b0c09801aebf","slug":"tragedy-at-abohar-municipal-corporation-acid-splashes-into-eyes-after-generator-battery-explodes-two-injured-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर निगम में हादसा: समागम के दाैरान जेनरेटर की बैटरी फटने से आंखों में गिरा तेजाब, दो कर्मचारी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर निगम में हादसा: समागम के दाैरान जेनरेटर की बैटरी फटने से आंखों में गिरा तेजाब, दो कर्मचारी गंभीर घायल
Tue, 07 Apr 2026 03:05 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:05 PM IST
सार
आज नगर निगम परिसर में कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बिजली की आवश्यकता पड़ने पर जनरेटर चलाने की कोशिश की गई। इसी दाैरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
दो कर्मचारी घायल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर नगर निगम में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निगम के पांच साल पूरे होने पर चल रहे एक समागम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जेनरेटर की बैटरी फटने से निकले तेजाब के कारण दो कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार आज नगर निगम परिसर में कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बिजली की आवश्यकता पड़ने पर जनरेटर चलाने की कोशिश की गई। जेनरेटर के स्टार्ट न होने पर निजी कर्मचारी संजय और राजू उसे ठीक करने में जुट गए। इसी दौरान जेनरेटर सेट की बैटरी निकालकर जांच करते समय अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे बैटरी का हिस्सा फट गया। विस्फोट के साथ निकला तेजाब सीधे दोनों कर्मचारियों की आंखों में जा गिरा, जिससे वे दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों और समाजसेवी बिट्टू नरूला ने तुरंत प्राथमिक सहायता देते हुए उनकी आंखों को पानी से धुलवाया, ताकि तेजाब का असर कम किया जा सके। स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों के अनुसार दोनों का इलाज जारी है और नेत्र विशेषज्ञों को बुलाकर उनकी आंखों की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।