{"_id":"69aecaf1a252b296bd0726e4","slug":"two-bikes-collided-head-on-in-fatehgarh-sahib-killing-two-people-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ता बना मौत की वजह: फतेहगढ़ साहिब में दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ता बना मौत की वजह: फतेहगढ़ साहिब में दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत
Mon, 09 Mar 2026 06:58 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:58 PM IST
सार
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में दो बाइकों की आपस में टक्कर के बाद दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। हादसा बीच सड़क पर आवारा कुत्ते के आने की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहगढ़ साहिब जिले के का गांव शहीदगढ़ के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। दो बाइकों की आपस में आमने-सामने टक्कर के बाद दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बीच सड़क पर आवारा कुत्ते के अचानक आने से हुआ है।
विज्ञापन
थाना बसी पठाणा के सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि अस्पताल की ओर से उन्हें सूचना मिली थी कि सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल अवस्था में लाए गए थे। जांच में सामने आया कि सड़क पर अचानक आवारा कुत्ता आ जाने के कारण दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान नछत्तर सिंह (48) निवासी गांव शहीदगढ़ और अनुराग (25) पुत्र सोहन लाल निवासी कटेरा मोहल्ला, बसी पठाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों की समस्या पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
बता दें कि फतेहगढ़ साहिब जिले में पिछले चार दिनों में कुत्तों के कारण यह तीसरी मौत है जिसमें स्थानीय लोगों ने प्रशासन को आवारा कुत्तों को रास्तों से हटाने के लिए गुजारिश की है। इससे पहले सब डिवीजन खमानो के गांव लखनपुर में एक तीन वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने नोच नोच कर उसकी हत्या कर दी थी।