{"_id":"69a572b9421f905616020ce4","slug":"two-people-died-after-being-hit-by-train-in-ludhiana-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन बनी काल: लुधियाना में ट्रैक पार कर रहे दो लोगों की कटकर मौत, सात बेटियों का पिता था मुलई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन बनी काल: लुधियाना में ट्रैक पार कर रहे दो लोगों की कटकर मौत, सात बेटियों का पिता था मुलई
Mon, 02 Mar 2026 04:51 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:51 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से एक व्यक्ति सात बेटियों का पिता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Train
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक नगरी लुधियाना में रेलवे ट्रैक पार करना दो प्रवासी मजदूरों के लिए काल बन गया। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए रेल हादसों में दो व्यक्तियों की जान चली गई। मरने वाले दोनों व्यक्ति फैक्टरी मजदूर थे और अपने परिवारों के इकलौते सहारा थे। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन शुरू कर दी है। मरने वालों में एक व्यक्ति सात बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
पहला हादसा धूरी लाइन इलाके में हुआ। मृतक की पहचान भैरो प्रसाद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला था। भैरो प्रसाद दशमेश नगर की गली नंबर 13 में रहता था और ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह घर से कुछ जरूरी सामान लेने के लिए निकला था, लेकिन रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर से उसके सिर पर गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने परिजनों को सूचित किया। भैरो प्रसाद अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना ढंडारी इलाके में रेलवे पुल के नीचे हुई। यहां 45 वर्षीय मुलई की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर के कारण मुलई की पसलियां टूट गईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मुलई भी फैक्टरी में मजदूरी करता था और उत्तर प्रदेश के महाराजगंज (गोरखपुर) का निवासी था। मुलई के कंधों पर एक बड़े परिवार की जिम्मेदारी थी, उसके परिवार में 7 बेटियां और एक बेटा है। 15 साल पहले शादी के बंधन में बंधे मुलई की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जीआरपी ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन