{"_id":"6afc34efd3707de88f008df0","slug":"two-schools-emerged-as-winners-in-the-know-india-quiz-gobindgarh-news-c-86-1-spkl1010-103035-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: भारत को जानो क्विज में दो स्कूल बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: भारत को जानो क्विज में दो स्कूल बने विजेता
Tue, 17 Nov 2026 04:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी गोबिंदगढ़। भारत विकास परिषद शाखा मंडी गोबिंदगढ़ ने 17 नवंबर को गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल में भारत को जानो क्विज का आयोजन किया। इसमें शहर के 10 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल और सीनियर वर्ग में ओम प्रकाश बंसल मॉडर्न स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। उद्योगपति राज गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ज्योति प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। परिषद प्रधान सुरेश पुरी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। परिषद के प्रेस सचिव संजय गर्ग ने बताया कि जूनियर वर्ग में आठ और सीनियर वर्ग में सात टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में एसएनएएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल (आर्य स्कूल) की टीम दूसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक स्कूल में सामान्य ज्ञान का एक पीरियड अवश्य होना चाहिए। इससे विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन हो सकेगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दोनों वर्गों की टीमें आगामी 22 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल के लॉयंस भवन में आयोजित होगी।