{"_id":"69b0cd9500f5ee23f10d760d","slug":"young-man-died-in-accident-in-jagraon-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagraon: गांव रूमी में पिता के सामने तेज रफ्तार कार ने बेटे को उड़ाया, सिर के बल गिरने से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagraon: गांव रूमी में पिता के सामने तेज रफ्तार कार ने बेटे को उड़ाया, सिर के बल गिरने से माैत
Wed, 11 Mar 2026 07:34 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:34 AM IST
सार
मृतक की पहचान 20 वर्षीय राज कुमार निवासी गांव रूमी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता संजय कुमार ने गांव रूमी में रहता है और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और एक ही बेटा राज कुमार था।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगरांव के नजदीकी गांव रूमी में एक पिता के सामने ही तेज रफ्तार कार ने उसके जवान बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। युवक हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल बेटे को पिता माता संत कौर मेमोरियल अस्पताल रूमी ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय राज कुमार निवासी गांव रूमी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गांव रूमी में रहता है और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और एक ही बेटा राज कुमार था।
सुबह वह अपने बेटे राज कुमार के साथ गांव के रहने वाले चमकौर सिंह के घर से बाहर निकलकर सड़क किनारे अपनी साइड पर पैदल चल रहे थे। उसका बेटा उससे थोड़ा आगे निकल गया। तभी जगरांव की तरफ से एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में आई और गलत साइड से लापरवाही से चलते हुए अज्ञात चालक ने राज कुमार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में थाना सदर के एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।