चीमा में हादसा: पीटर रेहड़े में सजाई चिता, फिर आग लगाकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा
चीमा की अनाज मंडी में 58 साल के गुरनैब सिंह ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी माैत की तैयारी पहले ही कर ली थी। पुलिस अब सुसाइड नोट की तैयारी कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनाम के निकटवर्ती कस्बे चीमा की अनाज मंडी में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक व्यक्ति ने पीटर रेहड़े (जुगाड़ वाहन) में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी सुनाम हरविंदर सिंह खैरा ने बताया कि पुलिस थाना चीमा मंडी के एसएचओ को सूचना मिली थी कि चीमा की अनाज मंडी में एक पीटर रेहड़े में भयानक आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रेहड़े में सवार व्यक्ति की जलने के कारण मौत हो चुकी थी।
डीएसपी खैरा के अनुसार, शुरुआती जांच में मृतक की पहचान गुरनैब सिंह उर्फ नैब सिंह (58) निवासी चीमा के रूप में हुई है, जो गुरुद्वारा जन्म स्थान चीमा के पास रहते थे।
पहले से की थी तैयारी
बताया जा रहा है कि नैब सिंह धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान थे और गुरुघर की सेवा से जुड़े हुए थे। उन्होंने एक दिन पहले ही अपने पीटर रेहड़े में सूखी लकड़ियां इकट्ठा करके रख ली थीं। वह साइकिल पर सवार होकर अपने घर से निकले। उन्होंने चीमा बस अड्डे के पास बनी निहंग छावनी के पास अपनी साइकिल खड़ी की और वहां से अपना पीटर रेहड़ा लेकर आगे चल दिए। सुबह साढ़े चार से पौने पांच बजे के बीच वह अनाज मंडी पहुंचे और वहां रेहड़े के अंदर ही खुद को आग लगा ली।
घर से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को जांच के दौरान मृतक के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस पत्र में गुरनैब सिंह ने साफ तौर पर लिखा है कि वह अपने अंतिम संस्कार के लिए जरूरी सामग्री जैसे लकड़ियां, तेल, डीजल, पेट्रोल और घी आदि अपने साथ लेकर जा रहा है। इसके अलावा, उसी पत्र में उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के साथ पैसों के लेनदेन का पूरा हिसाब-किताब भी लिखा हुआ है।
डीएसपी खैरा ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि शव बुरी तरह झुलस चुका था। शव की शिनाख्त की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट के लिए सिविल अस्पताल सुनाम के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।