{"_id":"6a14b902056e57e8820f3698","slug":"500-families-in-sushma-valencia-face-power-crisis-builder-accused-of-abandoning-project-mohali-news-c-71-1-mli1016-142846-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सुषमा वेलेंसिया में 500 परिवारों को बिजली संकट, बिल्डर पर प्रोजेक्ट छोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सुषमा वेलेंसिया में 500 परिवारों को बिजली संकट, बिल्डर पर प्रोजेक्ट छोड़ने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर। सुषमा वेलेंसिया अपार्टमेंट के निवासियों ने बिजली कनेक्शन बहाल कराने की मांग को लेकर एक बार फिर आवाज उठाई है। सोसाइटी के लोगों ने सोमवार को चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित पीएसपीसीएल कार्यालय पहुंचकर तत्काल हस्तक्षेप की अपील की। सुषमा वेलेंसिया अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एसवीएओए) ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की निदेशक वाणिज्यिक हर्षरन कौर त्रेहन और निदेशक वितरण दलजीत इंदर पाल सिंह गरेवाल को पत्र सौंपा। इसमें बिल्डर सुषमा डेवलपर्स पर प्रोजेक्ट अधूरा छोड़ने और आवश्यक एनओसी व शुल्क जमा न कराने का आरोप लगाया गया है। निवासियों का कहना है कि इसी वजह से 500 से अधिक परिवार स्थायी बिजली कनेक्शन से वंचित हैं और भीषण गर्मी में बिजली व पानी की गंभीर समस्या झेल रहे हैं।
पानी की सप्लाई पूरी तरह बिजली पर निर्भर होने के कारण हालात और खराब हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस मामले में हाईकोर्ट में सीडब्ल्यूपी नंबर 15651 ऑफ 2026 दायर किया गया था। सुनवाई के दौरान 19 मई 2026 को हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि जो निवासी निर्धारित शुल्क जमा करने को तैयार हैं, उनके बिजली कनेक्शन पर पीएसपीसीएल विचार करे। एसोसिएशन के अनुसार फिलहाल सोसाइटी में लगभग 125 कनेक्शन ही चालू हैं, जबकि अन्य निवासी भी व्यक्तिगत रूप से शुल्क जमा करने को तैयार हैं। निवासियों ने यह भी बताया कि डीजल जनरेटर से मिलने वाली बिजली 45 से 50 रुपये प्रति यूनिट तक पड़ रही है, जो बेहद महंगी साबित हो रही है। निवासी मनोज कुमार ने कहा कि पीएसपीसीएल के अधिकारियों ने एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सप्ताह तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया जाएगा।
Trending Videos