सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Voting today: Fate of 695 candidates to be decided in 166 wards of 7 civic bodies

मतदान आज : 7 निकायों के 166 वार्डों में 695 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला आज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Voting today: Fate of 695 candidates to be decided in 166 wards of 7 civic bodies
विज्ञापन
मोहाली। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को सात निकायों के 166 वार्डों में चुनाव मैदान में उतरे 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4,80,781 मतदाता बैलेट पेपर से करेंगे। मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। इस बार पारंपरिक मतपत्र प्रणाली से चुनाव कराए जा रहे हैं। इसके चलते सभी मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 498 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 2,48,415 पुरुष, 2,32,340 महिला और 26 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Trending Videos

नगर निगम मोहाली के 50 वार्डों में 227 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां 184 बूथ बनाए गए हैं। इसी तरह जीरकपुर में 31 वार्डों के लिए 124 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 128 बूथों पर मतदान होगा। डेराबस्सी में 18 वार्डों के लिए 79 उम्मीदवार (एक निर्विरोध) और 51 बूथ बनाए गए हैं। नयागांव के 21 वार्डों में 87 उम्मीदवार 51 बूथों पर चुनाव लड़ रहे हैं। लालड़ू में 16 वार्डों के लिए 61 उम्मीदवार (एक निर्विरोध) चुनाव मैदान में हैं। यहां 33 बूथ बनाए गए हैं। कुराली में 17 वार्डों के 77 उम्मीदवारों का भाग्य 33 बूथों पर बंद होगा। बनूड़ में 13 वार्डों के लिए 40 उम्मीदवार और 18 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत सभी पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगा। जिले में 181 अति संवेदनशील और 66 संवेदनशील बूथ चिन्हित किए गए हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने गश्त बढ़ाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। मतदान को देखते हुए प्रशासन ने मतदाताओं, खासकर बुजुर्गों से अपील की है कि वे सुबह जल्दी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सभी बूथों पर पेयजल और छाया की व्यवस्था की गई है। चुनाव को लेकर मतदान से पहले ही प्रत्याशियों और समर्थकों की गतिविधियां तेज हो गई हैं और कई जगहों पर पोलिंग बूथों के बाहर चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed