सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A 32-year-old woman died in a tragic road accident in Balongi

Mohali News: बलौंगी में दर्दनाक सड़क हादसा में 32 वर्षीय महिला की मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
A 32-year-old woman died in a tragic road accident in Balongi
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। वह 29 अप्रैल की रात करीब 11:40 बजे अपने घर से पास के इलाके में खाने-पीने का सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक नहीं लौटी।परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था, जिससे चिंता और बढ़ गई। अगले दिन 30 अप्रैल को परिवार को सूचना मिली कि दाऊं पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद एक राहगीर ने मानवता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल मनप्रीत कौर को सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending Videos

मृतका के पति जसविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बलौंगी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। इसके अलावा, घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ने के प्रयास तेज किए गए हैं। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed