सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Preparations for director elections in Motia Royal City are in full swing, voting will be held on May 17.

Mohali News: मोतिया रॉयल सिटी में डायरेक्टर चुनाव की तैयारी तेज, 17 मई को होगा मतदान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Preparations for director elections in Motia Royal City are in full swing, voting will be held on May 17.
विज्ञापन
जीरकपुर। मोतिया रॉयल सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग रविवार को आयोजित की गई, जिसमें सोसाइटी के तीन डायरेक्टरों के चुनाव कराने का प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित किया गया। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए गौरव महाजन को रिटर्निंग अफसर तथा वी. वी. सिंगला को असिस्टेंट रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया। यह चुनाव आगामी 17 मई 2025 को आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos


जानकारी देते हुए सोसाइटी की एडवाइजरी कमेटी के सदस्य नरेश गुप्ता और मेनका बंसल ने बताया कि रविवार को आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में कुल 127 सदस्य उपस्थित रहे। इनमें से 126 सदस्यों ने तीन डायरेक्टरों के चुनाव के पक्ष में मतदान कर प्रस्ताव को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस सोसाइटी में एसडीएम डेराबस्सी द्वारा नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी को एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया है। सोसाइटी के नियमों के अनुसार यहां 9 एडवाइजरी कमेटी डायरेक्टरों का चुनाव होता है, जिनमें हर वर्ष तीन डायरेक्टर अपना कार्यकाल पूरा होने पर पद छोड़ते हैं और उनकी जगह नए तीन डायरेक्टरों का चुनाव किया जाता है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि आगामी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न होगी, जिससे सोसाइटी के विकास कार्यों को नई दिशा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed