सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Half an hour of rain flooded the streets of Baltana.

Mohali News: आधा घंटे की बारिश में बलटाना की गलियां लबालब

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Half an hour of rain flooded the streets of Baltana.
विज्ञापन
जीरकपुर। आधा घंटे की बारिश ने नगर परिषद के उन तमाम दावों की हवा निकाल दी है, जिनमें ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की बात कही जा रही थी। रविवार सुबह करीब सात बजे के बाद हुई बारिश ने बलटाना के हरमिलाप नगर, विकास नगर, सैनी विहार समेत अन्य मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी गलियों तक को तालाब बना दिया। ड्रेनेज और रेन वॉटर सप्लाई सिस्टम पूरी तरह ठप होने के कारण जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया।
Trending Videos


बलटाना के विकास नगर स्थित वॉर्ड नंबर-7 की मैन मार्केट वाली गली, जो विकास नगर से सोही टॉवर को जाती है, हल्की सी बारिश में लबालब भर गई। इस गली में करीब सात से आठ सोसाइटियां हैं। लोगों की दुकान और मकानों तक पानी लगा हुआ है। जबकि यह गली करीब डेढ़ महीने पहले ही बनाई गई है। गली के नवीन निर्माण के दौरान 21 फरवरी को स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के कर्मचारियों को बरसात के मौसम में पानी भरने को लेकर चेताया था लेकिन उसके बाद भी वॉटर लेवल नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलटाना के हरमिलाप नगर फेज- 1 में गुुरुद्वारे वाली गली में नगर परिषद ने नए निर्माण के लिए सड़क की करीब तीन महीने पहले खुदाई की थी। जिसे आज तक अधूरा छोड़ दिया गया है। मकान नंबर 855 के सामने नगर परिषद की लापरवाही की अधूरी सड़क खुदाई के निशान आज भी गड्ढों में दिख रहे हैं। जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत मिलने के बाद भी कोई असर नहीं होता है।

हर साल मानसून से पहले नगर परिषद नाले-नालियों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा करती है लेकिन बलटाना की सड़कों पर खड़ा पानी इन दावों को झुठलाने के लिए काफी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि परिषद की लापरवाही के कारण निकासी पाइप जाम पड़े हैं।- शिवानी गोयल, एमसी वार्ड नंबर-7

जब आधे घंटे की बारिश में यह हाल है तो भारी मानसून में क्या होगा। परिषद के अधिकारी केवल ऑफिसों में बैठकर योजनाएं बनाते हैं। सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। हर बारिश में घरों के सामने पानी भर जाता है। - संदीप गर्ग, निवासी हरमिलाप नगर फेज-1

समस्या का हल निकाला जाएगा

सोमवार को मौके का मुआयना कर के देखा जाएगा कि दिक्कत कहां पर है। इसके बाद समस्या का हल निकाला जाएगा जिससे कि बारिश के मौसम में सड़कों और गलियों में जलभराव न हो।- अमनदीप शर्मा, जेई नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed