सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Allegations of high-handedness against Phase-1 police, complaint to DIG demanding action

Mohali News: फेज-1 पुलिस पर मनमानी के आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर डीआईजी से शिकायत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Allegations of high-handedness against Phase-1 police, complaint to DIG demanding action
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 की रेहड़ी मार्केट के प्रधान व अन्य दुकानदारों के साथ दुर्व्यवहार और गलत शब्दावली इस्तेमाल करने वाले फेज-1 पुलिस थाना प्रभारी और एक अन्य एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सोमवार को एक दल ने मेयर जीती सिद्धू की अगुवाई में डीआईजी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी द्वारा लंबे समय से आम लोगों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और ज्यादतियां की जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने एक शिकायत पत्र भी सौंपा।
Trending Videos

मेयर ने बताया कि गुरु नानक बाजार की दुकानदार नीलम श्रीवास्तव के साथ 10 मार्च को हुई कथित घटना के मामले में पुलिस द्वारा न्याय न मिलने के कारण यह शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने 11 मार्च को एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना भी दिया था। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि संबंधित पुलिस अधिकारी नियमों के विपरीत जिला स्तर की पुलिस में तैनात है, जो सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। इस मौके डीआईजी ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और आगे की कार्रवाई के लिए इसे एसएसपी रोपड़ को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed