Hindi News
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
The Mayor has written to the Governor to immediately stop the flow of dirty water from Chandigarh into N-Chow
{"_id":"69b872c2f090aa44d00f7f06","slug":"the-mayor-has-written-to-the-governor-to-immediately-stop-the-flow-of-dirty-water-from-chandigarh-into-n-chow-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140246-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चंडीगढ़ से एन-चो में आ रहा गंदा पानी तुरंत रोकें, मेयर ने लिखा राज्यपाल को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चंडीगढ़ से एन-चो में आ रहा गंदा पानी तुरंत रोकें, मेयर ने लिखा राज्यपाल को पत्र
मोहाली। शहर से निकलते एन-चो नाले में लगातार आ रहे गंदे पानी की समस्या से शहर के लोग लंबे समय से परेशान हैं। इस गंभीर समस्या पर मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक को पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। मेयर ने बताया कि एन-चो चंडीगढ़ से निकलकर मोहाली के कई इलाकों से होकर गुजरता है, लेकिन आरोप है कि चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की ओर से इस नाले में सीवरेज और बरसाती पानी छोड़ा जा रहा है। इसके कारण मोहाली के कई क्षेत्रों में गंदगी और बदबू की समस्या लगातार बढ़ रही है।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि यह मामला पहले भी अगस्त 2023 में अधिकारियों के ध्यान में लाया गया था, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। मेयर के अनुसार एन-चो मूल रूप से वर्षा के पानी की निकासी के लिए बनाया गया मौसमी नाला है और इसमें गंदे पानी को छोड़ना नियमों के विपरीत है। मेयर ने कहा कि नाले का गंदा पानी शहर के प्रकृति उद्यान तक पहुंच रहा है, जिससे वहां तेज बदबू फैल रही है। यह उद्यान सुबह और शाम सैर करने आने वाले लोगों के लिए एक प्रमुख स्थान है, लेकिन मौजूदा हालात के कारण वहां का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच करवाई जाए और एन-चो में गंदा पानी छोड़े जाने पर रोक लगाई जाए, ताकि शहर के लोगों को इस बड़ी समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।