{"_id":"6a966af82c6b11d76e0e743d","slug":"ambala-chandigarh-highway-blocked-in-lalru-over-lack-of-power-supply-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालड़ू में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम: बिजली सप्लाई न मिलने पर भड़के किसान, यूनियन ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालड़ू में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम: बिजली सप्लाई न मिलने पर भड़के किसान, यूनियन ने दी चेतावनी
Tue, 01 Sep 2026 11:34 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू
Published by: Nivedita
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:34 AM IST
सार
किसान नेताओं का आरोप है कि आश्वासन के छह दिन बीत जाने के बावजूद न तो फीडर बदला गया और न ही किसानों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिल रही है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन
लालड़ू में हाईवे जाम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू एकता उगराहां डेराबस्सी ने मंगलवार सुबह लालड़ू के बिजली बोर्ड के एक्सईएन कार्यालय के सामने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। किसानों की मोटरों को पर्याप्त बिजली सप्लाई न मिलने के विरोध में संगठन ने जाम को अनिश्चितकाल के लिए जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
यूनियन के ब्लॉक डेराबस्सी के प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी मलकपुर के नेतृत्व में काफी संख्या में किसानों ने बिजली विभाग अधिकारियों और हल्का विधायक खिलाफ धरना देकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस मौके पर हैप्पी ने बताया कि 26 अगस्त को किसानों ने मोटरों के लिए बिजली सप्लाई न मिलने के विरोध में एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना दिया था। उस समय डीएसपी और लालड़ू थाना प्रभारी की मौजूदगी में बिजली विभाग के अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि आगे से बिना रुकावट बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा करीब 10 मोटरों की बिजली सप्लाई के लिए फीडर बदलने का भी आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
किसान नेताओं का आरोप है कि आश्वासन के छह दिन बीत जाने के बावजूद न तो फीडर बदला गया और न ही किसानों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिल रही है। इससे किसानों में रोष है।
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेताओं ने कहा कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसके चलते संगठन ने अब हाईवे जाम करने का फैसला लिया है। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक बिजली सप्लाई की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।