{"_id":"6a82cbec7747cdf76808f3a0","slug":"ambala-chandigarh-highway-blocked-protest-in-lalru-demanding-arrest-of-misdeed-accused-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम: दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर लालड़ू में प्रदर्शन, फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम: दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर लालड़ू में प्रदर्शन, फंसे वाहन
Mon, 17 Aug 2026 02:23 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू
Published by: Nivedita
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:23 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। उनका आरोप है कि युवती को डरा-धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
लालड़ू में प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालड़ू थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती को कथित तौर पर डरा-धमकाकर बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में 50 वर्षीय आरएमपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को लोगों ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने लालड़ू थाने के सामने सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन
हाईवे जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और उसकी गिरफ्तारी होने तक वे सड़क से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। उनका आरोप है कि युवती को डरा-धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
हाईवे पर जाम की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। जाम के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका धरना और सड़क जाम जारी रहेगा।