{"_id":"6a2afe92986b30c7b200df4f","slug":"bank-employee-dies-after-falling-from-10th-floor-in-mohali-at-midnight-police-investigating-mohali-news-c-71-1-mli1010-143514-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में आधी रात 10वीं मंजिल से गिरकर बैंककर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में आधी रात 10वीं मंजिल से गिरकर बैंककर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। मोहाली की एक रिहायशी सोसाइटी में बुधवार देर रात एक बैंककर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान होशियारपुर निवासी 38 वर्षीय विक्रम सिंह के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
घटना बुधवार रात करीब साढ़ेे 12 बजे की है। एसबीपीपी नार्थ वैली सोसाइटी के टावर नंबर-3 के पास अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर स्थानीय निवासी पार्किंग क्षेत्र की ओर दौड़े, जहां एक युवक का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के कानों में हेडफोन लगे हुए थे और उसके पास एक बैग पड़ा था। बैग में पानी की बोतल भी मिली। उसका मोबाइल फोन जेब में सुरक्षित मिला और उसने चप्पल पहन रखी थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरते समय युवक इमारत के बाहरी हिस्से में लगी नेटवर्क केबल की चपेट में आ गया था। टक्कर के कारण केबल टूटकर नीचे गिर गई। उसके पैरों में भी केबल के तार उलझे हुए पाए गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, हालांकि उससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या कोई हादसा।
विज्ञापन
सदर थाना खरड़ के एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक विक्रम सिंह अपनी बहन सुनंदा से मिलने के लिए सोसाइटी आया था। उसकी बहन फ्लैट नंबर 913 में नौवीं मंजिल पर रहती हैं। परिवार के अनुसार विक्रम रात तक सामान्य व्यवहार कर रहा था। इसके बाद वह कब और कैसे इमारत की छत पर पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया विक्रम सिंह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह बिल्डिंग की छत से नीचे गिरा था। हालांकि गिरने की परिस्थितियों को लेकर अभी कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। मृतक अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-42 सी स्थित एसबीआई कॉलोनी में रहता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।