सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bikram Singh Majithia judicial custody extended by 14 days

Mohali News: बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 14 दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत

संवाद न्यूज एजेंसी मोहाली Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत को मोहाली की विशेष अदालत ने 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। मजीठिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया।

Bikram Singh Majithia judicial custody extended by 14 days
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत को अदालत ने 14 दिन के लिए  बढ़ा दिया है। शनिवार को मजीठिया की नाभा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। उनकी पिछली 14 दिन की हिरासत की अवधि पूरी हो चुकी थी। इसके बाद अदालत ने सुनवाई कर उन्हें आगे की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

Trending Videos


इसके साथ ही मजीठिया की जेल की बैरक बदलने के लिए दायर याचिका पर भी शनिवार को सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन अदालत ने इस याचिका पर विचार कर सुनवाई की अगली तारीख 5 अगस्त निर्धारित कर दी है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर 14 अगस्त को भी मजीठिया की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग प्रणाली के तहत ही करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया इस समय आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक गंभीर मामले में नाभा जेल में बंद हैं। इस प्रकरण की न्यायिक प्रक्रिया मोहाली स्थित विशेष अदालत में चल रही है। मजीठिया की ओर से उनकी बैरक को लेकर पहले भी चिंता जताई गई थी। उसी को लेकर यह याचिका दाखिल की गई थी। अदालत अब 5 अगस्त को इस पर अंतिम निर्णय ले सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed